फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का पांचवें दिन कुआं में मिला शव

विज्ञापन
फोटो-04- कुँए से शव निकालते ग्रामीण व पुलिस - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
फोटो-4- कुआं से शव निकालते ग्रामीण व पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन

फोटो-5- घटनास्थल पर मौजूद परिजन महिलाएं। संवाद
लापता युवक का कुआं में मिला शव
- बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के आटदानपुर की घटना
- मानसिक बीमार था, परिजनों ने आरोप से किया इंकार
संवाद न्यूज एजेंसी
बेहटा गोकुल। थाना क्षेत्र के आटदानपुर गांव से लापता मानसिक बीमार युवक का शव कुआं में पड़ा मिला। परिजनों ने आरोप से इंकार कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम आटदानपुर निवासी अजयपाल (40) मानसिक रूप से बीमार था। शुक्रवार की रात वह अचानक घर से निकल गया था। इसके बाद से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन सुराग नहीं मिला। मंगलवार की सुबह गांव से पास स्थित ईंट भट्ठे की तरफ गए ग्रामीणों ने कुआं के अंदर से बदबू आने पर झांककर देखा तो उसका शव पड़ा दिखा। ग्रामीणों के शोर मचाने पर भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने अजयपाल का शव होने की बात कहकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने शव की शिनाख्त अजयपाल के रूप में कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कुआं से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी कालिंद्री ने आरोप से इंकार किया। एसओ ओपी सिंह ने बताया कि आशंका है कि अंधेरे में कुआं में गिरकर उसकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-05- घटनास्थल पर गमगीन पत्नी कलिन्द्री व अन्य परिजन- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें