फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नितिन अग्रवाल ने पांच क्षय रोगियों को लिया गोद

विज्ञापन
फोटो-16- स्वास्थ्य मेले को संबोधित करते राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बावन। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बावन सीएचसी में स्वास्थ्य मेला का राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने शुभारंभ किया। राज्यमंत्री व सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने लाभार्थियों को केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

शिविर में मरीजों की जांच कर दवाओं का वितरण किया गया। राज्यमंत्री ने 5 क्षय रोगियों को गोद लिया, 45 अन्य रोगियों को भी पोषण पोटली किट दी।
राज्यमंत्री ने सरकार की मंशा अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों से अपील की। यहां ब्लॉक प्रमुख पति धर्मेंद्र सिंह, देश दीपक दीक्षित, आचार्य राम शंकर मिश्र, एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार, सीएचसी अधीक्षक डॉ. पंकज मिश्र, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन, बीडीओ एसएन राम, बीईओ इंद्र प्रताप रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें