फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के गहने और रुपये लेकर किशोर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। सराफा की दुकान के बाहर बैठी महिला का जेवर व रुपयों का झोला लेकर किशोर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की खोजबीन की लेकिन उसका सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

साधौपुरवा गांव निवासी श्रीदेवी पत्नी सेवकराम रविवार की शाम पांच बजे परिजनों के साथ राघवपुर बाजार आईं थीं। उन्होंने चौराहे पर रमेश की दुकान से सोने का मांग टीका, बिछिया 37 हजार 500 रुपये की खरीदी।
इसके बाद दुकान के बाहर पड़ी बेंच पर दोनों बेटियों के साथ बैठ गईं। उन्होंने पास में ही जेवर व नकदी वाला पर झोला बेंच पर रख लिया। इसी बीच एक किशोर ने झोला पार कर दिया।
विज्ञापन

झोला गायब देख महिला ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि उन्होंने किशोर को झोला ले जाते हुए देखा है। महिला ने घटना की सूचना राघवपुर चौकी पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी की खोजबीन की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया घटना की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें