फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता का कमरे में लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम श्यामदासपुर में एक विवाहिता का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता ने पहले तहरीर दी लेकिन बाद में बदलकर दूसरी तहरीर दी। जिसमें किसी प्रकार की आपत्ति न होने की बात कहते हुए समझौता कर लेने की बात कही।
विज्ञापन

श्यामदासपुर निवासी सोनी (30) पत्नी मोनू सिंह ने शनिवार रात फंदा लगा लिया। रविवार सुबह परिजन जागे तो उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर मृतका के पिता बाराबंकी के फतेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर निवासी बब्बू सिंह पहुंचे।
उन्होंने बताया कि बेटी की शादी चार वर्ष पहले की थी। बेटी को तीन वर्ष का बेटा और दो वर्ष की बेटी है। बताया कि सोनी और मोनू के बीच घरेलू कलह रहता था। रविवार सुबह फोन पर सूचना मिली कि सोनी ने फंदा लगा लिया है।
विज्ञापन

इसके बाद वह श्यामदासपुर आए, तो देखा कि बेटी का शव जमीन पर पड़ा था। मृतका के ससुर हनुमान सिंह का कहना है कि वह सभी अपने कमरे में सो रहे थे।
इस दौरान बहू ने किसी बात से क्षुब्ध होकर कमरे में लगे हुक में साड़ी का फंदा बनाकरलगा लिया। कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि सोनी के पिता ने दूसरी तहरीर देकर किसी प्रकार की आपत्ति न होने और समझौता कर लेने की बात कही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें