फोटो-28- लखनऊ में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को मांग पत्र सौंपते विधायक माधवेंद्र प्रताप स?
- फोटो : HARDOI
सवायजपुर। विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने गुरुवार को लखनऊ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की और सवायजपुर में रामगंगा नदी पर अर्जुनपुर पुल के निर्माण का मामला लंबित होने की बात उठाई।
बताया कि नदी पर पुल न होने से लोगों को आवागमन में खासी परेशानी होती है। अरसे से क्षेत्र में पुल निर्माण कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है। इसको लेकर प्रस्ताव भी दिया जा चुका है।
विधायक ने उपमुख्यमंत्री को बताया कि प्रस्ताव वित्त समितियों के पास लंबित है। समितियों से स्वीकृति मिलने पर पुल निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा। विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उपमुख्यमंत्री ने जल्द इसे स्वीकृति दिलाए जाने व बजट आवंटित किए जाने का आश्वासन दिया।