फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी रोमियो अभियान के बीच शोहदे ने खींचा युवती का दुपट्टा

विज्ञापन
फोटो-32-शहर के कम्पनी गार्डेन में लोगों से पूछताछ करती एंटी रोमियो टीम - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। शहर में एंटी रोमियो अभियान के बीच एक शोहदे ने सरेराह युवती का दुपट्टा खींच लिया। युवती ने बहादुरी का परिचय देते हुए शोहदे को पकड़कर पीट दिया।
विज्ञापन

हो-हल्ला हुआ तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में इस घटनाक्रम को कैद भी किया। खास बात यह है कि सिनेमा चौराहा पुलिस बूथ और लखनऊ चुंगी पुलिस चौकी के बीच करीब 20 मिनट तक चले इस घटनाक्रम के खत्म होने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जब पुलिस पहुंची तब तक शोहदा पुलिस की देर से पहुंचने की आदत का फायदा उठाकर भाग चुका था।
वाकया शहर के लखनऊ रोड स्थित एक हड्डी अस्पताल के पास का है। शाम करीब साढ़े छह बजे एक राह चलती युवती के गले से एक शोहदे ने दुपट्टा खींच लिया।
युवती ने शोहदे को भागने का मौका नहीं दिया। युवती ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। बीच राह इस गतिविधि को देखने वालों की भीड़ लग गई। भीड़ से खुद को घिरा पाकर शोहदे का हौसला पस्त पड़ गया। इधर युवती की हिम्मत बढ़ गई।
विज्ञापन

उसने शोहदे का कॉलर पकड़कर उसे पीटना शुरू कर दिया। शोहदे ने पिटाई से बचने के लिए गुुहार लगाई और मौका पाते ही वहां से भाग निकला। यह पूरा घटनाक्रम करीब 20 मिनट तक चला।
विज्ञापन

माफी मंगवाई, पैर छुआए, फिर कम हुआ गुस्सा
एंटी रोमियो अभियान का असर भले ही कम रहा लेकिन नारी शक्ति जैसे मिशन का प्रभाव जरूर देखने को मिला है। शोहदे छेड़ें तो उसका विरोध करने की सीख इस मामले में भी काम आई। युवती ने शोहदे को न सिर्फ पीटा बल्कि उससे पैर छुआकर माफी भी मंगवाई। इसके बाद युवती का गुस्सा शांत हुआ।

फोटो-31-युवती से हाथ जोड़कर माफी मांगता युवक- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें