फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलक झपकते ही बुझ गए चिराग.......

विज्ञापन
फोटो-03-मृतक अरुण की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
संडीला। वाहन चालकों की जरा सी लापरवाही हादसे का सबब बन गई। हादसे मेें पलक झपकते ही उनके घर के चिराग बुझ गए। हादसे के बाद से रमेश बदहवास है।
विज्ञापन

संडीला कोतवाली क्षेत्र के छोटी बेहंदर निवासी रमेश दिल्ली मेें सब्जी बेंचकर परिवार का भरण-पोषण करता है। कई माह बाद वह शनिवार रात को परिवार लेकर अपने गांव के लिए निकला था।
रविवार सुबह संडीला में रोडवेज बस से उतरने के बाद किराये के ऑटो से पत्नी बच्चों को लेकर वह गांव के लिए निकला था। जल्दबाजी में चालकों की लापरवाही उसके परिवार के लिए भारी पड़ गई।
विज्ञापन

हादसे में उसकी पत्नी और बेटी के साथ वह भी घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों वाहन चालक यदि नियंत्रित गति से चल रहे होते, तो हादसा बच सकता था।
विज्ञापन

कोतवाल वेणीमाधव त्रिपाठी ने बताया कि वाहनों की तेज रफ्तार हादसे का सबब बनी है। मृतकों के परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-04- मृतक वरुण की फाइल फोटो- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें