फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्ठा मुनीम के घर से नकदी व जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। थाना अतरौली क्षेत्र के ग्राम जनिगांव मे भट्ठा मुनीम के घर से चोरों ने नकदी और जेवरात समेत लाखों का माल पार कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ग्राम जनिगांव निवासी कृष्णपाल भट्ठा मुनीम हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार की रात वह परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। देर रात घर में चोर घुस आए। चोर कमरे में रखी नकदी व जेवरात भरा बक्सा उठा ले गए।
सुबह कमरे के अंदर जब वह पहुंचे, तो बक्सा गायब मिला। घर में चोरी होने का पता लगते ही वह बक्से की तलाश शुरू हुई। खेतों की और गई पत्नी आशा को खेत में खाली बक्सा पड़ा मिला।
विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक चोर बक्से में रखे जेवरात ले गए, जो उन्होंने बेटी की शादी के लिए बनवाए थे। बेटी का तिलक लेकर उन्हें 14 मई को जाना है। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें