फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ दिया ज्ञापन

विज्ञापन
फोटो-24- प्रदर्शन करते ठेका सफाई कर्मचारी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। स्थायी संविदा ठेका सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने धानुक संघ के सदस्यों के साथ कलक्ट्रेट में डीएम से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

संघ के लोगों का कहना है कि नगर पालिका सांडी प्रशासन सफाई कर्मचारियों के हितों के साथ वर्षों से खिलवाड़ कर रहा है। इसके चलते वह धरना-प्रदर्शन करने को विवश हैं।
उनकी समस्याओं के निस्तारण को लेकर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि समस्याओं का निस्तारण न हुआ तो तीन और चार जून को नगर पालिका परिसर सांडी में भूख हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह जून को मशाल जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी समस्याओं का समाधान न हुआ तो आठ जून से कलक्ट्रेट परिसर में आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें