फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्लोमा फार्मासिस्टों ने शुरु किया दो घंटे का कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
फोटो-1-मांगों को लेकर जिला चिकित्सालय में प्रदर्शन करते उत्तर प्रदेश डिप्लोमा फार्मासिस्ट के पद? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। चरणबद्ध कार्यक्रम के तहत डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले पदाधिकारियों व फार्मासिस्टों ने गुरुवार से दो घंटे का कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। इसको लेकर पदाधिकारियों व फार्मासिस्टों ने जिला चिकित्सालय में प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि फार्मासिस्ट संवर्ग में तकनीकी डिप्लोमाधारी पदधारकों की भांति 4600 रुपये ग्रेडपे का वेतनमान दिया जाए, इसके सहित कई मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट लगातार संघर्ष कर रहे हैं। मंत्री रवि श्रीवास्तव ने कहा कि विशेष कार्याधिकारी फार्मेसी का पद नाम बदल कर सहायक निदेशक फार्मेसी किया जाए। चिकित्सकों की अनुपस्थिति में चिकित्सीय कार्य कर रहे फार्मासिस्टों को विधिक मान्यता दी जाए। उन्होंने कहा कि गुरुवार से दो घंटे का कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया गया है। जोकि 16 दिसंबर तक लगातार जारी रहेगा। 17 दिसंबर से 19 दिसंबर तक पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार करेंगे। 20 दिसंबर से फार्मासिस्ट संवर्ग के समस्त अधिकारी व कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। इस मौके पर जेएन तिवारी, विजय तिवारी सहित कई पदाधिकारी व फार्मासिस्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें