फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से झगड़कर खाया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिहौना में बुधवार की शाम पत्नी से झगड़कर युवक ने जहर खा लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां देर रात उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिहौना निवासी सुरजीत (22) खेती करता था। बुधवार की शाम उसने जहर खा लिया। परिजनों ने उसे कमरे में बेहोशी हालात में पड़ा देखा, तो उसे आनन फानन ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां देर रात उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के पिता पुत्तीलाल ने बताया कि सुरजीत का विवाह एक वर्ष पूर्व खुशबू के साथ हुुआ था। बताया कि बुधवार की सुबह किसी बात को लेकर पत्नी से कहासुनी हो गई थी। जिससे नाराज होकर सुरजीत ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर गुरुवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजनों से पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें