फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के आश्वासन पर भी नहीं माने भाकियू कार्यकर्ता

विज्ञापन
फोटो-14-धरनास्थल पर भाकियू अवध के कार्यकर्ताओं से बातचीत करते एसडीएम मितौली दिग्विजय सिंह। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पिहानी। लखीमपुर और हरदोई जनपद की सीमा पर स्थित गोमती नदी के जतनगंज पुल के निकट चल रहा भाकियू अवध का धरना शनिवार से भूख हड़ताल में बदल गया। शनिवार को बातचीत के जरिए हल निकालने लखीमपुर जनपद के मितौली के उपजिलाधिकारी पहुंचे। किसानों ने दोनों जिलों के डीएम या एडीएम के स्तर से आश्वासन दिलाने की बात कहकर लौटा दिया।
विज्ञापन

भाकियू अवध के कार्यकर्ता विभिन्न मांगों को लेकर जतनगंज पुल के निकट धरना दे रहे हैं। कार्यकर्ताओं की मांग है कि जतनगंज के आस पास के इलाके में मक्खियों का प्रकोप है और छुट्टा मवेशी भी किसानों के लिए मुसीबत का सबब हैं। इसके अलावा पिहानी में निर्माणाधीन कान्हा गोशाला में मानकों का पालन न किए जाने और बिजली की समस्या का निस्तारण किए जाने की मांग भी भाकियू अवध के कार्यकर्ता कर रहे हैं। शनिवार को मितौली के उपजिलाधिकारी दिग्विजय सिंह धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों से बातचीत की। इसके बाद भी कोई हल नहीं निकला। रविवार तक मामला न सुलझने पर कार्यकर्ताओं ने जल सत्याग्रह की चेतावनी दी है। इस दौरान भाकियू अवध के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष श्यामू शुक्ला, शाहाबाद तहसील अध्यक्ष राहुल मिश्रा, मयंक सिंह, रामकुमार, कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें