बिलग्राम। पुलिस ने शुक्रवार की रात मुखबिर की सूचना पर बेहटा गांव के मोड़ के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 4 किलोग्राम अफीम डोडा बरामद किया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
एसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक बेहटा गांव के पास खड़ा है। वह किसी नशीले पदार्थ की तस्करी करने जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रईस निवासी ग्राम तरौली कोतवाली बिलग्राम बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से चार किलोग्राम अफीम डोडा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई गई है। एसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।