संडीला। कासिमपुर थाना क्षेत्र से ड्यूटी कर अतरौली के ग्राम पीरनखेड़ा स्थित घर जा रहे होमगार्ड की बाइक में रास्ते में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम पीरनखेड़ा निवासी होमगार्ड रामनरेश (47) कासिमपुर थाना क्षेत्र में यूपी 112 के वाहन पर तैनात थे। मंगलवार की रात ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर वापस जा रहे थे। रास्ते में समदखेड़ा गांव के पास सामने से आ रहे किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने के कारण रामनरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों से घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। इधर, रामनरेश की मौत की खबर मिलते ही बदहवास परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि रामनरेश विवाहित था, उसके उसके तीन बेटे हैं। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।