फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाली थाने के दो उपनिरीक्षक समेत पांच लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पाली थाने में तैनात दो उपनिरीक्षकों समेत पांच लोगों को पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर दिया है। माना जा रहा है कि बीते दिनों पाली थाना क्षेत्र में सराफ के साथ हुई लूट की घटना और पाली थाने के निकट पुलिस की मौजूदगी में नाबालिग का निकाह प्रेमी के साथ कराए जाने के मामले में कार्रवाई हुई है। हालांकि पूरे प्रकरण की जांच में प्रेमिका बालिग निकली है।
विज्ञापन

बीती 31 जुलाई को पाली पुलिस ने तीस जुलाई को घर से गए प्रेमी युगल को कन्नौज के एक गेस्ट हाउस से पकड़ लिया था। थाने लाने पर दोनों के परिजनों की सहमति से निकाह हो गया था। जब प्रेमिका घर से गई थी, तो उसके परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में उम्र 15 वर्ष लिखी थी। नाबालिग का निकाह करा देने की बात चर्चा में आई, तो तहरीर में उम्र काटकर 18 कर दी गई थी। मामले के तूल पकड़ने पर पुलिस ने इस मामले से पूरी तरह पल्ला झाड़ लिया था, लेकिन एसपी अजय कुमार ने अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी कपिल देव सिंह से इसकी जांच कराई थी। इसके अलावा दो अगस्त को पाली थानाक्षेत्र में अमरनाथ रस्तोगी नाम के सराफ के साथ लूट भी हुई थी। इसमें भी पुलिस कर्मियों की लापरवाही सामने आई थी।
मंगलवार रात एसपी अजय कुमार पाली थाने पहुंचे थे और अमरनाथ से पूछताछ की थी। इसके बाद ही एसपी ने पाली थाने में तैनात उपनिरीक्षक राधेश कुमार और धर्मेंद्र विश्नोई के साथ ही मुख्य आरक्षी धर्मेंद्र कुमार यादव और सिपाही अंकित कुमार राजपूत और आशीष कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। इससे इतर नारकोटिक सेल के प्रभारी फूल सिंह को रूपापुर पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है। रूपापुर चौकी प्रभारी अजीम खां को पाली थाने में तैनाती दी गई है। शाहाबाद कोतवाली के मुख्य आरक्षी अरुण प्रताप सिंह को पाली थाने भेजा गया है। पचदेवरा थाने में तैनात सिपाही प्रवीण कुमार और लोनार कोतवाली सिपाही आलोक कुमार को भी पाली थाने में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें