फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य पूरा कर चुकी एजेंसियों के 30 क्रय केद्र होंगे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जनपद में धान खरीद का लक्ष्य पूरा हो चुका है। खरीद के सापेक्ष लगभग 30 फीसदी अधिक खरीद की जा चुकी है। शासन ने इसका संज्ञान लेते हुए खरीद का लक्ष्य पूरा कर चुकी एजेंसियों के क्रय केंद्र बंद कराने के निर्देश दिए हैं। शासन से निर्देश मिलने के बाद विपणन विभाग ने लगभग 30 क्रय केंद्र बंद कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। डिप्टी आरएमओ अनुराग पांडेय ने बताया कि जिनका लक्ष्य पूरा हो चुका है, उन क्रय केंद्रों पर खरीद बंद कराई जाएगी, जबकि अन्य केंद्रों पर खरीद जारी रहेगी।
विज्ञापन

खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 के तहत जनपद में एक अक्तूबर से धान की खरीद शुरू हो चुकी है। शासन की ओर से इस बार जनपद को 13 लाख 50 हजार क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है। लक्ष्य पूर्ति के लिए प्रशासन की ओर विपणन विभाग समेत 8 एजेंसियों के 94 क्रय केंद्र खोले गए हैं। केंद्रों की संख्या अधिक होने के कारण जनपद में खरीद काफी तेजी से हुई, जिसके चलते जनपद में खरीद का लक्ष्य खरीद के लिए निर्धारित तिथि 31 जनवरी से लगभग डेढ़ माह पहले ही पूरा हो गया है। केंद्रों पर खरीद निरंतर जारी है। हाल ही में शासन स्तर पर हुई समीक्षा के बाद अधिकारियों ने लक्ष्य पूरा कर चुकी पीसीएफ व पीसीयू आदि एजेंसियों के क्रय केंद्र बंद कराने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि इसी सप्ताह पांच केंद्र बंद कराए जा चुके हैं। इनमें 4 केंद्र पीसीएफ व 1 केंद्र पीसीयू का शामिल है। जल्द ही लगभग 30 क्रय केंद्र और बंद कराए जाएंगे, इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
डिप्टी आरएमओ अनुराग पांडेय ने बताया कि पीसीयू द्वारा लक्ष्य से दो गुना अधिक खरीद की जा चुकी है। वहीं, पीसीएफ व मंडी के केंद्रों पर भी डेढ़ गुना से अधिक खरीद की जा चुकी है। समीक्षा कर उन क्रय केंद्रों को बंद कराया जा रहा है, जहां लक्ष्य पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है खरीद की एजेंसीवार स्थिति
एजेंसी क्रय लक्ष्य खरीद प्रतिशत
1. विपणन 59000 60103 101
2. पीसीएफ 27000 43763 162
3. पीसीयू 15000 35227 234
4. एसएफसी 13000 17068 131
5. यूपीएग्रो 6000 7508 125
6. मंडी समिति 6000 11196 186
7. यूपीएसएस 6000 1634 27
8. नैफेड 00 828 134
9. एफसीआई 3000 2546 84
नोट: क्रय लक्ष्य व खरीद मीट्रिक टन में और नैफेड का क्रय लक्ष्य पिछले वर्ष दिए गए आंकड़े पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें