फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही कटघरे में खड़े किए दोषी-निर्दोष, फिर सुधारी गलती

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। स्कूल चलो अभियान की विफलता से झल्लाए बीएसए ने दोषी और निर्दोषों को एक ही कटघरे में खड़ा कर सजा सुना दी। इससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

शिक्षक संगठनों ने बीएसए के निर्णय पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। संगठन के पदाधिकारियों के हस्तक्षेप और काम ठप करने की चेतावनी के बाद बीएसए ने अपनी गलती में सुधार कराके मामला शांत किया। हालांकि बीएसए ने संगठन के दबाव की बात स्वीकार नहीं की है।
शासन की उच्च प्राथमिकता में शामिल स्कूल चलो अभियान के तहत जिले में 1 लाख 6 हजार 683 बच्चों का नामांकन कराने का लक्ष्य बेसिक शिक्षा विभाग को पूरा करना था।
विज्ञापन

विभाग की टीमें 60 फीसदी लक्ष्य भी पूरा नहीं कर सकी। कुछ ने काफी सराहनीय प्रयास भी किया लेकिन कुछ लोग अपने लक्ष्य के आसपास तक नहीं पहुंच सके। खराब प्रदर्शन करने वालों ने अभियान को फेल करा दिया।
मंडल और राज्य स्तर पर अभियान की समीक्षा में जिले को फजीहत झेलनी पड़ी। अभियान की विफलता से नाराज जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अभियान से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का वेतन नामांकन का लक्ष्य पूरा होने तक रोक दिया।
इस कार्रवाई की चक्की में ऐसे लोग भी पिस गए जिन्होंने जी जान लगाकर अभियान में अपना योगदान दिया। लिहाजा, सभी में असंतोष मुखर होने लगा।
शिक्षक संगठनों ने शिकायत, प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार की रणनीति बनानी शुरू कर दी। इसकी हवा लगते ही बीएसए ने अपनी गलती में सुधार कर वेतन रोके जाने का अपना आदेश खारिज कर दिया।
ईद की दुहाई देकर वापस ली कार्रवाई
जल्दबाजी में की गई गलती को सुधारने के लिए बीएसए ने ईद का सहारा लिया है। उन्होंने वेतन रोकने के आदेश को खारिज करने के पीछे एक कारण ईद का होना भी बताया है। उनका कहना है कि हाल ही में ईद का त्योहार है इसको ध्यान में रखते हुए वेतन जारी किए जाने की अनुमति दी है।
संगठन ने की वार्ता, तब बनी बात
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नेता शिवशंकर पांडेय ने बताया कि उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी से बात कर वेतन बहाल कराया है। उनका कहना है कि संगठन इसके लिए हर स्तर की लड़ाई लड़ने को तैयार था। हालांकि इसकी आवश्यक नहीं पड़ी। शिक्षकों की समस्या को बीएसए ने आसानी से समझ लिया, इसके लिए शिक्षक संगठन उनका आभार व्यक्त करता है।
विज्ञापन

वर्जन
स्कूल चलो अभियान में लगे सभी लोगों ने नामांकन का लक्ष्य जल्द ही पूरा कर लेने की बात कही है। उनके आश्वासन पर उन्हें कार्रवाई से मुक्त किया है। संगठन के दबाव वाली बात गलत है। ईद के मद्देनजर भी वेतन जारी किए जाने की अनुमति दी गई है। - वीपी सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, हरदोई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें