हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ रोड पर रविवार रात करीब पौने नौ बजे किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दो युवक घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की हालत भी गंभीर है।
अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चला रहा युवक हेलमेट पहने था।
वाहन की टक्कर से हेलमेट के कई टुकड़े हो गए। कोतवाल ब्रजेश मिश्र ने बताया कि युवकों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। दोनों की उम्र तकरीबन 18 से 20 वर्ष के बीच है।