फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी के घ्रायल होने पर किसान को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढ़िया में बुधवार की देर शाम खेत में घुसे मवेशी के घायल होने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में गुस्साए एक पक्ष ने तमंचे से किसान को गोली मार दी। जांघ में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढ़िया निवासी उदय सिंह (55) ने बताया कि उसके खेत में गेहूं की कटी फसल पड़ी है। बुधवार की शाम गांव निवासी एक व्यक्ति का मवेशी खेत के अंदर घुसकर फसल नष्ट कर रहा था।
यह देख बेटे ने खेत से मवेशी को भगा दिया। भागते समय खेत में लगे तारों में फंसकर मवेशी का शरीर फट गया। इसके बाद मवेशी के मालिक ने उसके घर आकर मवेशी को कुल्हाड़ी मारने का आरोप लगाया। इस बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन

जिसमें मवेशी मालिक ने तमंचे से फायर कर दिया। चपेट में आने से उदय सिंह के दाहिनी जांघ मेें गोली लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को देकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
कोतवाल इंद्रेश यादव ने बताया कि मवेशी के कटने पर दोनों पक्षों में विवाद होने पर गोली लगी थी। घायल का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें