फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार वृद्घ की मौत

विज्ञापन
फोटो-08- मृतक राम सिंह की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
कछौना। हरदोई-लखनऊ मार्ग पर गुरुवार की सुबह कछौना स्टेशन पर बेटी को छोड़कर बाइक से जा रहे वृद्ध को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे सीएचसी भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पल्हराई निवासी राम सिंह (67) किसान थे। गुरुवार सुबह वह अपनी बेटी संजना को कछौना स्टेशन पर छोड़कर बाइक से घर वापस जा रहे थे।
रास्ते में हरदोई-लखनऊ मार्ग पर मटियामऊ मोड़ के पास पीछे से बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर जा गिरे। हेलमेट न लगाए होने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट आ गई।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस उन्हें लेकर सीएचसी पहुंची। जहां पर डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल कर्मियों ने मृतक के पास मिले मोबाइल से परिजनों को घटना की सूचना दी। कोतवाल संदीप सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें