फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर में करंट उतरा, चपेट में आए किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के बरनई गांव में बुधवार की रात निर्माणाधीन मकान में बनी फर्श की तराई करने के लिए मोटर चालू करते समय किसान करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे गंभीर हालत में सीएचसी लाए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बरनई गांव निवासी रामवीर (28 ) खेती करता था। वह गांव में अपना मकान बनवा रहा था। बुधवार की रात निर्माणाधीन मकान की फर्श की तराई के लिए वह मोटर चालू कर रहा था। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया।
उसके चीखने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने मोटर का स्वीच बंद कर उसे अलग किया। इसके बाद एंबुलेंस से उसे लेकर सीएचसी पहुंचे।
जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से घर में कोहराम मचा है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल उमाकांत दीपक ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें