फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस में कराया प्रसव, जच्चा- बच्चा सुरक्षित

विज्ञापन
फोटो- 21एंबुलेंस में प्रसव के बाद जच्चा बच्चा। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बेनीगंज। ब्लॉक कोथावां के ग्राम त्योना कला निवासी सुनीता सक्सेना को मंगलवार सुबह 6 बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों की सूचना पर आशा मायादेवी 108 एंबुलेंस से सुनीता को लेकर सीएचसी जा रही थी।
विज्ञापन

रास्ता खराब होने के कारण सुनीता की रास्ते में ही तबीयत बिगड़ गई। इसके चलते एंबुलेंस के ईएमटी सोनू व चालक भगवान दास ने रामपुर मार्ग पर वाहन रोक दिया।
एंबुलेंस में ही आशा और सुनीता के परिजनों की मदद से प्रसूता का प्रसव कराया गया। सुनीता ने बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के बाद जच्चा बच्चा को कोथावां सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां पर जांच में दोनों स्वास्थ्य मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें