फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में छत पर मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सखेड़ा में संदिग्ध हालात में युवक का शव उसके घर की छत पर पड़ा मिला। घटना में परिजन चुप्पी साधे हैं। परिजन से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के सखेड़ा गांव निवासी दिव्यांशु (28) खेती करता था। शनिवार रात वह खाना खाकर छत पर लेटा था। सुबह वह नीचे नहीं आया।
इस पर परिजनों ने ध्यान नहीं दिया। रविवार दोपहर छत पर पहुंची उसकी चचेरी बहन मुन्नी ने उसका शव पड़ा देखा। मुन्नी के शोर मचाने पर परिजन मौके पर आ गए।
रविवार देर रात को परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मृतक के पिता ओमप्रकाश शुक्ला ने मौत के बारे में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें