फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों की भीड़ ऐसे करेगी दंग, तो कैसे लड़ेंगे कोरोना से जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शासन के निर्देशों के बाद आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए सुबह 11 बजे तक का समय देकर दुकानें खोलने की छूट प्रदान की गई हो, लेकिन अब इसका शहर में ही दुरुपयोग होने लगा है।
विज्ञापन

आवश्यक वस्तुओं के स्थान पर अनावश्यक वस्तुओं की दुकानें भी खोली जा रहीं हैं। बुधवार को सदर बाजार में इतनी भीड़ नजर आई कि देखने वाले भी कह उठे कि भइया भीड़ यदि ऐसे करती रही दंग, तो कैसे हम सब लड़ेंगे कोरोना से जंग...।
सब्जी व किराने के लिए इतनी भीड़..
प्रशासन की ओर से जब रोजाना सात बजे से 11 बजे तक छूट दे ही दी गई है तो फिर एक साथ इतनी बड़ी संख्या में सदर बाजार में लोगों का टूट पड़ना कोरोना नियमों का खुला उल्लंघन है।
विज्ञापन

जरूरत न हो तो बाजार बिल्कुल न जाएं। जरूरी सामान लें और घर लौट आएं। पता नहीं कहां किस जगह आप भीड़ में संक्रामक रोग लेकर वापस लौटें।
खुद देखिए है कहीं सोशल डिस्टेंसिंग
महात्मा गांधी मार्ग स्थित यूनियन बैंक के बाहर ग्राहकों की भीड़ को देखें तो एक बार यही लगता है कि क्या शहर से कोरोना भाग निकला। लेकिन वह नहीं लोगों को इसको लेकर जागरुकता कहीं गुम हो गई है। बैंकों के बाहर भी लोग न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर पा रहे हैं और न ही मास्क का।
एक से चार लोग एक साथ एटीएम में...
बड़े चौराहे स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में बुधवार की दोपहर 11 बजे आलम यह दिखा कि एटीएम के बाहर तो लोग दिखे ही थे अंदर चार से पांच लोग एक एक साथ दिखाई दिए।
विज्ञापन

जिसको देखकर बाहर खड़े लोगों ने एक ही बात कही कि मशीन तो एक ही है भइया एक साथ खड़े होकर क्यों रोग को आमंत्रण दे रहे हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें