फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार जोड़ रहे संविदा लाइनमैन को करंट लगा, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी। कस्बे की बिलग्राम चुंगी के पास रखे ट्रांसफार्मर के तार जोड़ रहा संविदा लाइनमैन करंट लगने से झुलस गया। लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला नबाबगंज निवासी श्याम सुंदर सक्सेना (25) विद्युत विभाग में एक ठेका कंपनी के तहत लाइनमैन का काम करता है। वह सांडी उपकेंद्र पर तैनात है। शनिवार देर रात बिलग्राम चुंगी के पास रखे ट्रांसफार्मर का तार टूटने की सूचना मिली थी।
श्यामसुंदर ने पावर हाउस फोन करके फाल्ट ठीक करने के लिए शट डाउन लिया। वह ट्रांसफार्मर के जाल मेें घुसकर तार ठीक कर रहा था। इस बीच करंट की चपेट मेें आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन

परिजनों ने कर्मचारियों पर रंजिश में विद्युत आपूर्ति चालू करने का आरोप लगाया। जेई वीरेंद्र रावत ने बताया कि जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें