फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट बस पलटने से कंडक्टर की मौत,14 घायल

विज्ञापन
फोटो-33- लोनार में गर्रा नदी के पुल के पास पलटी प्राइवेट बस के पास लगी लोगों की भीड़ - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बावन। हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर गर्रा नदी पुल के पास एक निजी बस अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। हादसे में कंडक्टर की मौके पर मौत हो गई और 14 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर एक निजी बस हरदोई से यात्रियों को लेकर सवायजपुर जा रही थी। गर्रा नदी पुल के पास स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के सामने बस अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई।
हादसे में लोनार कोतवाली के ग्राम जगदीशपुर निवासी कंडक्टर राजन शर्मा (32) की मौके पर मौत हो गई। जबकि बस में सवार पुरौरी गांव निवासी अमलेश (32), पाली के ग्राम रुपापुर निवासी रंजना (25), लोनार के साबिरपुर निवासी मोहित (22) और महेश (24), गढ़िया नकटौरा निवासी विजय (32), विपिन (30), लोनार के बरसोइया गांव निवासी आदेश कुमार (26), नफीसा (34), मीना (28), कुसुम सिंह (30), लोनार के जिलगांव निवासी ऊषा (35), हरपालपुर के ज्यूरी गांव निवासी दीप्ति और देव सिंह व सदुल्लापुर निवासी रामवक्स (45) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे घायलों को निकाला।
बावन सीएचसी अधीक्षक डॉ.पंकज मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर घायलों का प्राथमिक उपचार कर एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। कोतवाल विनोद यादव ने बताया कि बस के अनियंत्रित होकर पलटने से हादसा हुआ है।
चालक मौके से फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। कंडक्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-34- बस दुर्घटना में घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी भेजते अधीक्षक डॉ पंकज मिश्रा- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें