फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत सरोवर, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजनाएं सिर्फ हाथी के दांत साबित हो रहीं- भाजपा विधायक

विज्ञापन
फोटो-45- भाजपा विधायक श्याम प्रकाश की फेसबुक पोस्ट - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। गोपामऊ से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश एक बार फिर सरकारी की योजनाओं पर सोशल मीडिया में टिप्पणी करके सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार उन्होंने अपना निशाना अमृत सरोवर और प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना पर साधा है।
विज्ञापन

भाजपा विधायक ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर लिखा है कि अमृत सरोवर, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा जैसी अनेक योजनाएं सिर्फ हाथी के दांत साबित हो रही हैं।
गोपामऊ विधायक की यह टिप्पणी कोई पहली नहीं है। विधायक पूर्व में भी इस तरह की टिप्पणी कर अपनी ही सरकार और अफसरों को कटघरे में खड़ा करते रहे हैं।
दो जून की पोस्ट में भी लिख चुके हैं, ‘कैसे बनेंगे अमृत सरोवर??’ कोई भी उच्चाधिकारी वित्तीय मंजूरी देने को सहमत नहीं! अमृत सरोवर के नाम से कोई अतिरिक्त बजट नहीं। भूमि पूजन किए गए तालाबों में काम बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें