फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों का दर्द कम कर रहा युवाओं का मेरा गांव मेरी जिम्मेदारी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना संक्रमण ने यदि गांव-गांव अपने पैर पसारे हैं तो युवाओं ने भी अपनों की खातिर पूरा दम खम लगा दिया है। सुनीलम फाउंडेशन के बैनर तले चलाए गए अभियान मेरा गांव मेरी जिम्मेदारी के तहत युवा कोरोना राहत किटों को बांटकर ग्रामीणों को राहत पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

अभियान के संचालक उदित मोहन पाठक ने बताया कि जनपद में कोरोना ने बहुत प्रकोप मचाया है, जनपद में मृत्यु दर भी सामान्य से अधिक रही है। सुनीलम फाउंडेशन द्वारा लगातार कोरोना वॉरियर्स के साथ जुड़ कर यथासंभव मदद लोगों तक पहुंचाई जा रही है।
बताया कि जनपद में ग्रामीण स्तर पर संक्रमण को रोका जा सके। इसके लिए एक ग्रुप बनाया गया है जिसमें जनपद के 50 युवाओं को जोड़ा गया है। इन्होंने 50 गांवों को संक्रमण से बचाने का बीड़ा उठाया है।
विज्ञापन

इस मुहिम का नाम मेरा गांव मेरी जिम्मेदारी रखा गया है। इसका उद्देश्य आने वाले समय में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका की स्थिति में ग्रामीण स्तर पर जागरूक कर युवाओं को जोड़कर एक नेटवर्क बनाने का है।
जिससे किसी आपदा में प्रभावी मदद की जा सके। अभी फिलहाल गांवों में ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ कोरोना राहत किटों का वितरण किया जा रहा है। यदि कोई गंभीर है तो उसे मार्ग दर्शन के साथ स्वास्थ्य लाभ के लिए उचित सहायता भी की जा रही है।
लीवर रोग विशेषज्ञ भी कर रहे सहयोग
अभियान संचालक उदित बताते हैं कि मूल रूप से जनपद के निवासी और इस समय दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ बाइलरी साइंस के लीवर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अजय कुमार मिश्रा भी इस मुहिम से जुड़े हुए हैं और वो गंभीर रोगों पर मार्ग दर्शन कर रहे हैं।
इन गांवों में चलाया जा रहा अभियान
जनपद के ऐजा, सैंतियापुर, खेरिया, मधवापुर, दयालपुर, गोंडाराव, मवैया, मंसूरपुर, पुन्नियां, तत्योरा, आठ दानपुर, बघौली, मुंडेर , मिरगवां, जरौरा, खासौरा, सतौथा, चौसार, नागा, कोथावां, उनौती, भेलावा, खानिगवा खुर्द, फत्तेपुर गयंद, लोहारा, बावन, शाहबदीनपुर, सुरसा, शाहपुर अतिया, नयागांव मुबारकपुर, खेतुई, इशरापुर, रोशनपुर, भीठा महासिंह, फर्दापुर, हथौड़ा, लालपालपुर, चांदपुर, सकतपुर, गदेउरा, करावा, पूराबहादुर, चैनखेड़ा, मसीत, अहिरी आदि 50 गांव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें