फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भइया हमारे घर के बाहर जरा कर दो सैनिटाइज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना कर्फ्यू के दौरान शहर में प्रमुख मार्गों से लेकर सार्वजनिक स्थलों को सैनिटाइजेश का कार्य गुरुवार को भी जारी रहा। अब तो लोग दुकान व घर के सामने पालिका की टीम देखकर अपने यहां भी सैनिटाइजेशन कराने का अनुरोध करने लगे हैं।
विज्ञापन

ईओ नगर पालिका रविशंकर शुक्ला ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में यह अभियान जारी है। शहर के लिए 32 टीमें गठित कर सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।
इसमें जिला चिकित्सालय, महिला अस्पताल, रोडवेज बस स्टैंड, सिनेमा रोड, सोल्जर बोर्ड चौराहा आदि स्थलों पर सैनिटाइजेशन कराया गया। उन्होंने बताया कि अब तो लोग पालिका को फोन करके घरों में भी सैनिटाइजेशन कराने का अनुरोध करने लगे हैं। वहीं गली-गली सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें