फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

hardoi news, आम तोड़ते समय टूटी डाल,गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पचदेवरा। थाना क्षेत्र के गौटिया गांव में मौसी के घर आए युवक की पेड़ से आम तोड़ते समय गिरने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

बिल्सर हिलन गांव निवासी सौरभ तिवारी (23) खेती करता था। मंगलवार शाम वह गौटिया गांव निवासी अपनी मौसी के यहां आया था। बुधवार दोपहर वह मौसा के घर के सामने स्थित बाग में आम तोड़ने गया था।
विज्ञापन

वह पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। इस दौरान डाल टूटने से वह जमीन पर आ गिरा। सिर में चोट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक अविवाहित और चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। एसओ अनिल कुुमार ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें