फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में गंगा में डूबने से भाजयुमो नेता की मौत

विज्ञापन
फोटो-27- मृतक सूरज सिंह की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। रविवार को हरिद्वार स्थित हर की पैड़ी में नहाते समय भाजयुमो नेता की गंगा मेें डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोटरा निवासी सूरज सिंह (25) भाजयुमो ग्रामीण मंडल का सोशल मीडिया प्रभारी था। उसके पिता धीरेंद्र सिंह और मां नीलम देहरादून में किराये के कमरे में रहकर एक निजी कंपनी मेें काम करते हैं।
परिजनों के मुताबिक सूरज ज्यादातर गांव में रहता था। एक सप्ताह पूर्व वह मां-पिता के पास गया था। रविवार को सूरज वहां से दोस्तों के साथ हरिद्वार में हर की पैड़ी गंगा स्नान करने गया था।
विज्ञापन

जहां नहाते समय वह गंगा मेें डूब गया। दोस्तों की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। हरिद्वार पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बरामद कर लिया।
घटना की सूचना गांव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दो भाइयों में छोटा था। बड़े भाई सौरभ ने बताया कि शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। भाजयुमो पदाधिकारी की मौत पर पार्टी के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें