फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा से लोकतंत्र को खतरा, सपा कर रही संघर्ष- चौधरी

विज्ञापन
फोटो-23- पत्रकारों से वार्ता करते राजेंद्र चौधरी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
संडीला (हरदोई)। सपा विधान परिषद सदस्य पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा कि इस समय देश में लोकतंत्र बचाने व खत्म करने की लड़ाई चल रही है।
विज्ञापन

सपा बचाने के लिए संघर्ष कर रही है और भाजपा लोकतंत्र को खत्म कर देना चाहती है। भाजपा लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास कर रही है, ताकि तानाशाही व्यवस्था हो सके। जनता लोकतंत्र को कमजोर नहीं होने देगी।
पूर्व मंत्री कस्बे में एक सपा नेता के यहां निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने धांधली करके जनादेश को बदल दिया।
विज्ञापन

जनता ही लोकतंत्र की ताकत है। 2024 के चुनाव में जनता भाजपा को उखाड़ फेंकेगी। एक बार फिर इतिहास रचा जाएगा। 1977 में जो कांग्रेस का हश्र हुआ था, वह प्रदेश की सभी सीटें हार गई थी।
वही भाजपा के साथ होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संगठन के सभी प्रकोष्ठों को भंग कर दिया है और अब सदस्यता अभियान शुरू कर रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यकर्ता बूथ कमेटी बनाने के काम में जुटेंगे फिर संगठनात्मक चुनाव होंगे। इस मौके पर राजपाल कश्यप, जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह जीतू, पूर्व जिलाध्यक्ष शराफत अली, जिला पंचायत सदस्य छत्रपाल छत्तर, मधुकर त्रिवेदी, अभिषेक दीक्षित, पूजा शुक्ला, विशाल अर्कवंशी, मनोज प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें