फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार वृद्घ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शाहाबाद-पिहानी मार्ग पर अहमी गांव के पास मंगलवार देर शाम बाइक सवार वृद्ध को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

लखीमपुर के पसिगवां थाने के जंग बहादुरगंज गांव निवासी प्रभुदयाल (65) परचून की दुकान चलाते थे। मंगलवार को वह अपने चाचा शाहाबाद के मिश्रीपुर निवासी बंशी लाल के अंतिम संस्कार मेें शामिल होकर शाम को बाइक से घर वापस लौट रहे थे।
रास्ते में अहमी गांव के पास पीछे से आए ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के समय हेलमेट न लगाए होने के कारण उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर देर रात परिजन मौके पर आ गए।
बुुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पिहानी कोतवाल दिलेश सिंह नेे बताया कि ट्रैक्टर मझिला पुलिस के कब्जे में है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलनेे पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें