फोटो-28- बैंक के अंदर जला पड़ा सर्वर सिस्टम
- फोटो : HARDOI
माधौगंज। कस्बे में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर स्थित बैंक के सर्वर मेें सोमवार की सुबह अचानक आग लग गई। धुआं निकले पर कर्मचारियों को जानकारी हुई। जब तक सर्वर पूरी तरह जल चुका था। इस कारण बैंक का कामकाज ठप हो गया।
कस्बे में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर इंडियन बैंक की शाखा है। सोमवार की सुबह कर्मचारी बैंक खोलने पहुंचे। बैंक खोलते ही अंदर धुआं भरा मिला।
जिस पर कर्मचारियों ने बैैंक में आग लगने की सूचना शाखा प्रबंधक राहुल कुमार को दी। कर्मचारियों ने मोबाइल की टार्च जलाकर देखा तो सर्वर सिस्टम जल रहा था।
जब तक कर्मचारी आग बुझाने का प्रयास करते तब तक सर्वर सिस्टम जल चुका था। सूचना पर पहुंचे शाखा प्रबंधक ने आग लगने की सूचना अधिकारियों को दी।
शाखा प्रबंधक ने बताया कि आग से सर्वर सिस्टम के अलावा और कोई नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने आग लगने के कारणों की जानकारी न होनेे की बात कही।