फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली में मिला बच्ची का शव,लोगों ने दफनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान पर शनिवार को प्रश्न चिन्ह लग गया। कस्बे के मोहल्ला खारा कुआं में एक गोदाम के पास बच्ची का भ्रूण नाली में पड़ा मिला। इसका वीडियो वायरल होने के बाद भी जिम्मेदार नहीं जागे। स्थानीय लोगों ने नाली से भ्रूण निकालकर गड्ढे में दफना दिया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला खारा कुआं बेनीगंज गोदाम के पास नाली के किनारे शनिवार सुबह एक बच्ची का भ्रूण पड़ा देखा गया। इसकी सूचना फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शनिवार तड़के किसी ने भ्रूण को नाली में फेंक दिया।
पानी के तेज बहाव में भ्रूण नाली से बहार आ गया। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद भी पुलिस ने संज्ञान लेना मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन

आखिरकार मोहल्ले के लोगों ने भ्रूण को गड्ढा खोदकर दफना दिया। बच्ची का भ्रूण मिलने को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हो रहीं हैं। पाली पीएचसी प्रभारी डॉक्टर आनंद शुक्ल ने बताया कि कन्या का भ्रूण मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होना संज्ञान में आया है।
इस वीडियो में भ्रूण करीब पांच माह की कन्या का प्रतीत हो रहा है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस जांच के अनुसार कार्रवाई करेगी।
अवैध नर्सिंग होम में चल रहा गर्भपात का खेल
इलाके में संचालित अवैध नर्सिंग होम में चोरी छिपे लिंग परीक्षण का खेल चल रहा है। इन नर्सिंग होम के संचालक परीक्षण के दौरान कन्या होने पर गर्भपात करा देते है। ऐसे नर्सिंग होम कस्बे की सकरी गालियों में घरों आदि स्थानों पर संचालित होने से स्वास्थ्य विभाग की नजर से बचे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें