फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक के परिवार को कमरे में बंद कर चोरी का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के बल्लीपुर गांव मेें शुक्रवार की रात शिक्षक को परिवार समेत कमरे मेें बंद कर चोरी का प्रयास किया गया। इस दौरान शिक्षक की नींद खुल गई, तो चोर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

ग्राम बल्लीपुर निवासी राकेश सिंह ने पुलिस को बताया कि वह बैसपुर स्थित जुनियर स्कूल में प्रधानाध्यापक है। शुक्रवार की रात वह अलग कमरे में सो रहा था। उसकी पत्नी और बच्चे अलग कमरे में सोए थे।
इस दौरान चोर मकान में घुस आए। उन्होंने को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद अंदर कमरे का ताला टूटने लगे। इस दौरान आहट पाकर उनकी आंख खुल गई। उन्होंने कमरे से बाहर निकलने का प्रयास किया, तो कुंडी में बाहर से रस्सी से बंधी थी।
विज्ञापन

किसी तरह से वह कुंडी खोलकर कमरे से बाहर आकर बच्चों के कमरे की तरफ गए, तो उस कमरे की कुुंडी बाहर से लगी थी। उसने कुंडी खोलकर पत्नी व बच्चों को घटना के बारे में जानकारी दी। एसओ अरविंद यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामलेे की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें