फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से नाराज उपभोक्ताओं ने किया हंगामा

विज्ञापन
फोटो-16- विघुत समस्या के कारण पावर हाउस पर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
सांडी। कस्बे के एक मोहल्ला में शुक्रवार रात बिजली चली गई। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने सब स्टेशन के बाहर हंगामा किया। इसकी सूचना के बाद भी कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। लाइनमैन ने लाइन में फाल्ट आने से कटौती होने की बात कहकर उपभोक्ताओं को शांत कराके घर भेजा।
विज्ञापन

कस्बे में तीन दिन से रात में रोज बिजली की अघोषित कटौती हो रही है। इससे उपभोक्ताओं को गर्मी से रात भर जागना पड़ रहा है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे अचानक मोहल्ला सरामुल्लागंज के आधे हिस्से की बिजली चली गई।
काफी देर तक आपूर्ति चालू नहीं हुई। इस पर पूर्व सभासद हरीराम प्रजापति, मो.साहिद मंसूरी, सुशील तिवारी, अंकुर गुप्त, सर्वेश गुप्ता, शीबू, अरबाज समेत तमाम उपभोक्ता विद्युत सब स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने बिजली कर्मियों पर जानबूझ कर कटौती करने का आरोप लगाते हुए करीब आधा घंटे तक हंगामा किया। इस दौरान कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
मौके पर मौजूद लाइनमैन सोएब ने किसी तरह हंगामा कर रहे लोगों को समझा कर शांत किया। इसके कुछ देर बात आपूर्ति चालू हो सर्की। जेई वीरेंद्र रावत ने बताया कि कस्बे व ग्रामीण क्षेत्र में ओवरलोडिंग के कारण लाइन में फाल्ट आने से समस्या बन रही है। इसके लिए उच्चाधिकारियों को कई बार पत्र लिखा जा चुका है।
बिजली कटौती बंद करने की मांग
सांडी। बिजली की अघोषित कटौती बंद करने के लिए मुरोली ग्वाल लक्षनपुरवा और कस्बा के लोगों ने शनिवार को एक्सईएन एके सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बिजली की कटौती व लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। इस दौरान मोहम्मद साजिद मंसूरी, सुशील तिवारी, पंकज दीक्षित, रामचंद्र , सुमित कुमार, हरिश्चंद्र, रमेश चंद्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें