फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि कब्जा मुक्त नहीं कराई, एक लेखपाल का स्थानांतरण, दो को नोटिस

विज्ञापन
फोटो-06- थाने में समाधान दिवस पर फरियाद सुनते जिला अधिकारी अविनाश कुमार साथ में एसपी राजेश द्ववेदी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली और हरियावां में थाना समाधान दिवस डीएम अविनाश कुमार की अध्यक्षता में हुआ। इसमें जमीन पर कब्जों की शिकायतों पर कड़ा रुख अपनाते हुए डीएम ने कानून गो, लेखपाल और बीट सिपाहियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

हरियावां के उमेश चंद्र ने बताया कि मदरावां के तालाब पर कब्जा कर सिंघाड़े की फसल लगाने की शिकायत उसने थाना समाधान दिवस में दो और 16 फरवरी 2021 के अलावा 1 जून 2022 को की थी।
उसकी शिकायत पर डीएम ने संबंधित कर्मियों को तालाब को कब्जा मुक्त कराकर सिंघाड़े की फसल नीलाम करके पैसा राजकोष में जमा कराने और कब्जा धारक पर एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया।
विज्ञापन

इस मामले में आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर डीएम ने लेखपाल ओम प्रकाश, आकाश और रुचि को फटकार लगाई। इसके साथ ही लेखपाल ओम प्रकाश का स्थानांतरण सदर तहसील से करने और आकाश व रुचि को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
देहात कोतवाली में छह और हरियावां में 20 शिकायतें मिलीं। इनके निस्तारण के निर्देश संबंधित को दिए। टड़ियावां में एसडीएम दीक्षा जैन के सामने 34 शिकायतें आईं। उन्होंने सात का मौके पर निस्तारण किया। हरपालपुर थाने में एसडीएम सवायजपुर राकेश सिंह ने 20 में पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया।
संयुक्त टीम बनाने के निर्देश
डीएम ने कानूनगो और थानाध्यक्ष को तीन-तीन लेखपालों के साथ चार-चार सिपाहियों की संयुक्त टीम बनाकर पट्टे एवं अन्य सरकारी भूमि को कब्जों से दो दिन में कब्जा मुक्त कराने की मोहलत दी। कहा कि पट्टे एवं अन्य सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायत दोबारा मिलने पर संबंधित कानूनगो, लेखपाल और बीट सिपाही पर कार्रवाई होगी।
तत्काल करें समाधान
एसपी राजेश द्विवेदी ने थानाध्यक्षों को थाने पर आने वाले पीड़ित की शिकायत सुनकर तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए। कहा कि, बीट सिपाही, लेखपाल गांवों के चौकीदारों से समन्वय बनाकर गांव की गतिविधियों पर नजर रखें। गरीब, कमजोर एवं असहाय लोगों को परेशान करने वाले दबंग, आपराधिक एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें