फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ देश के लिए सौभाग्यशाली योजना: बाजपेयी

विज्ञापन
फोटो-25- पत्रकारों से वार्ता सांसद डॉ. अशोक बाजपेयी व विधायक श्याम प्रकाश - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पिहानी। भाजपा के राज्यसभा सांसद व रक्षा संबंधी स्थायी समिति के सदस्य डा. अशोक बाजपेयी ने अग्निपथ योजना को देश के लिए सौभाग्यशाली बताया है। कहा है कि यह एक शानदार योजना है, जिसका अधिकतर विरोध अज्ञानता वश हो रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख कार्यालय पर पत्रकारों से बात करते हुए राज्यसभा में संसदीय दल के सचेतक डा. बाजपेयी ने कहा कि अग्निपथ योजना काफी चिंतन करने के बाद लाई गई।
दुनिया की महा शक्तियां इस तरह की योजनाएं संचालित कर रही हैं। अमेरिका व इजराइल अपनी सेना का नवीनीकरण करने के लिए नई ऊर्जा से जोड़ रहे हैं।
योजना के तहत 25 फीसद जवानों को सेना में ही और बाकी 75 फीसद को विभिन्न सुरक्षा बलों पैरा मिलिट्री फोर्स, आरपीएफ व जीआरपी आदि में समायोजित किया जाएगा।
सेना के प्रशिक्षित जवानों को चार साल बाद राज्य सरकारें पुलिस में आरक्षण व प्राथमिकता देंगी। कई मल्टी नेशनल कंपनियां भी उन ट्रेड जवानों को ‘वरदान’ मान कर अपनी कंपनियों में लेने को उत्सुक हैं।
विज्ञापन

कहा कि, 1962 के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने भी अधिकारियों को पांच साल के लिए सेना में नियुक्ति दी जाती थी। उसके बाद वे किसी भी विभाग में जाकर अपनी सेवाएं दे सकते थे, उन्हें प्राथमिकता रहती थी।
तब कोई आपत्ति नहीं हुई। पहले ये सुविधा केवल अधिकारियों को थी, अब जवानों को भी है। सांसद ने कहा कि विपक्ष ने आज तक कोई अच्छी चीज नहीं मानी, अगर समय से मान लिया होता तो आज देश की यह दुर्दशा नहीं होती।
विधायक श्याम प्रकाश ने कहा कि हर मुद्दे पर लोगों को भड़का कर विपक्ष अपना दायित्व निभा रहा है। कोई दूसरी वजह नहीं है। हम जनता से मिलने वाले सुझावों पर विचार के बाद संशोधन भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें