फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसेरी बहन की शादी में जा रहे युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
फोटो-01- मोनिश सिद्दीकी की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बिलग्राम। कस्बा के मोहल्ला खुर्दपूरा में मौसेरी बहन की शादी में शामिल होने आ रहे स्कूटी सवार युवक की कटरा बिल्हौर हाईवे पर डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

पाली कस्बे के मोहल्ला काजी सराय निवासी मोनिस (22) सोमवार सुबह बिलग्राम के खुर्दापुरा में मौसेरी बहन की शादी में शामिल होने स्कूटी से आ रहा था।
कटरा बिल्हौर मार्ग पर कोतवाली के पास आगे चल रहे डंपर को ओवरटेक करते समय डंपर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में वह सिर के बल सड़क पर जा गिरा।
हेलमेट न लगाए होने का कारण सिर में चोट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
तलाशी में मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। कुछ ही देर में परिजन व रिश्तेदार मौके पर आ गए। कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि डंपर का पता नहीं चल सका है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-02- घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें