फोटो-07- सदर बाजार में विधुत उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण करते उपखण्ड अधिकारी
- फोटो : HARDOI
बावन। एकमुश्त समाधान योजना के तहत शनिवार को कस्बे में शिविर लगा। इसमें उपखंड अधिकारी आदित्य यादव ने जेई और टीम के साथ उपभोक्ताओं की समस्याओं का निवारण किया। इसके साथ ही बकायेदारी पर 65 लोगों को कनेक्शन काटे गए।
सदर बाजार में बाबा विश्वनाथ मंदिर के पास लगाए गए शिविर में उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण किया गया। एसडीओ आदित्य यादव ने बताया कि उपखंड के अंतर्गत करीब 16 लाख रुपये बाकी हैं।
116 उपभोक्ताओं से 5 लाख 25 हजार का बिल जमा कराया गया। जेई महेंद्र पालीवाल ने बताया कि एक लाख के ऊपर के बकायेदार एकमुश्त समाधान योजना के तहत पंजीयन कराकर 12 किस्तों में और एक लाख के अंदर के बकायेदारों को छह आसान किस्तों में रुपये जमा कर सकते हैं। यहां ललित वर्मा, हसन, शेरु खां, भूपेंद्र अवस्थी समेत अन्य रहे।