फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमा कराने के नाम पर युवक के 40 हजार रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के कोथावां के ग्राम काकूपुर में बीमा कराने के नाम पर गांव के व्यक्ति ने युवक के 40 हजार रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना-पत्र देकर रुपये दिलाए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

काकूपुर निवासी आशीष ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव का एक युवक एक बीमा कंपनी में काम करता है। उसने एक मुश्त जमा योजना का प्लान बताया था। युवक की बातों में आकर उसने लगभग 40 हजार रुपये उसे एक मुश्त जमा योजना के लिए दे दिए।
जिसके बाद युवक ने उसे बीमा कंपनी की एक रसीद दी। जब उसे शक हुआ, तो वह बीमा कंपनी के ब्रांच कार्यालय पहुंचा और रसीद दिखाकर जानकारी की।
वहां रुपये जमा न किए जाने की बात पता चली। जब उसने युवक से रुपये न जमा करने के बारे में पूछा, तो वह झगड़ने लगा। कोतवाल इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें