हरदोई। डीएम के निर्देश पर सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाएं चुस्त दुरुस्त करने के लिए सीएमओ ने 12 चिकित्सा अधिकारियों में फेरबदल किया है। इन सभी को नवीन तैनाती स्थल पर जल्द से जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बुधवार रात 12 चिकित्सा अधिकारियों में फेरबदल किया है। इसमें संडीला में तैनात डॉ. मोहम्मद इरशाद को सीएचसी गोपामऊ में नई तैनाती दी है।
इसी तरह पिहानी में तैनात डॉ. वीना को हरियावां, भरखनी के बिलसरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. प्रतिभा राठौर को सवायजपुर में भेजा गया है।
संडीला से डॉ. शोएब आरिफ को गोपामऊ, भरावन से डॉ. रोहित सिंह को हरियावां, डॉ. केबीएस निरंजन को भरावन से भरखनी, बेहंदर से डॉ. अमित शुक्ला को टोडरपुर, टोडरपुर से डॉ. कल्पना यादव को सांडी, डॉ. अमित कुमार को टोडरपुर से बिलग्राम, शाहाबाद से डॉ. फरहाना जमीर को टोडरपुर, डॉ. जीशान खान को शाहाबाद से टोडरपुर और पाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. मुस्लिम अंसारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरियावां में तैनाती दी है।
सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को चुस्त दुरुस्त करने के लिए डीएम के निर्देश पर फेर बदल किया गया है।