फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीत लहरियों पर प्रतिभागी झूमे तो थिरकते नजर आए दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। नुमाइश मैदान में चल रहे 10 दिवसीय हरदोई मेला महोत्सव के तीसरे दिन रविवार को डांस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों हुनर दिखाया। संगीत लहरियों पर दर्शक भी थिरक उठे।
विज्ञापन

रविवार को प्राइमरी, जूनियर व सीनियर वर्ग में डांस प्रतियोगिता हुई। तीनों वर्गों में हुई प्रतियोगिता में करीब 70 प्रतिभागियों ने पंडाल में मौजूद सभी दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। प्रतियोगिता में अपराजिता त्रिपाठी, ऐश्वर्या कश्यप, पावनी मिश्रा, काव्या सिंह, गुनगुन कुशवाहा, शानवी शुक्ला, पूर्णिमा, अवनि वाजपेयी, स्तुति सिंह, सुमेधा मिश्रा, ऐश्वर्या कश्यप, कृतिका पाल, तेजस्वी सिंह, नितिन, ऋषिका गुप्ता, सुनैना गुप्ता, अंजू वर्मा, अर्पिता पाल, आराध्या गुप्ता, शिवांश अस्थाना, साक्षी गुप्ता, प्रियांशी सोनी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
निर्णायक के रूप में दूरदर्शन कलाकार राघवेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहेे। प्रतियोगिता के संयोजक मनीष कुमार व अवनीश गुप्ता रहे। संचालन कुलदीप द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में अखिलेश गुप्ता, दीपक कपूर, आशू गुप्ता, आयुषी रस्तोगी, साक्षी वर्मा, तान्या रस्तोगी, धर्मेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

हास्य कवि सम्मेलन आज
हरदोई मेला महोत्सव का मुख्य आकर्षण हास्य कवि सम्मेलन 20 दिसंबर को दोपहर तीन बजे से होगा। इसमें दमदार बनारसी, सीतापुर से जगजीवन मिश्रा, इटावा से मनोज चौहान, रायबरेली सेे डॉ. गोविंद गजब, उन्नाव से विश्वनाथ, पीलीभीत से शृंगार की कवयित्री एकता भारती, लखीमपुर से विशेेष शर्मा, हरदोई से श्रवण मिश्रा, कवि दिव्यांशु शुक्ल काव्य पाठ करेंगे। यह जानकारी संयोजक हास्य कवि अजीत शुक्ल ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें