फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज करेंगे 7211 मतदाता

विज्ञापन
भरखनी की ग्राम पंचायत बरूआरा व रमापुरकुंवरपुर में मतदान करने के लिए तैयारियों में जुटीं पोलिंग ? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। पंचायत उपचुनाव में सोमवार को 18 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 13 बूथों पर 7211 मतदाता करेंगे। मतदान कराने के लिए रविवार को चार ब्लाकों से 13 पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं।
विज्ञापन

उपचुनाव में जिले के चार ब्लाकों में तीन प्रधान व दो ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर वोटिंग की जाएगी। भरखनी ब्लाक में ग्राम बरूआरा व रमापुरकुंवरपुर में मतदान होगा। जबकि शाहाबाद ब्लाक में अब्दुल्लापुर में ग्राम प्रधान के पद पर मतदान कराया जाएगा। कोथावां ब्लाक के मझिगवां व बावन के रारा में ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर वोट डाले जाएंगे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएल भार्गव ने बताया कि सोमवार सुबह आठ बजे से मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां रविवार को संबंधित ब्लाकों से रवाना कर दी गईं। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट व्यवस्था पर नजर रखेंगे।
पद प्रत्याशी
बरूआरा प्रधान पांच
रमापुरकुंवरपुर प्रधान छह
अब्दुल्लापुर प्रधान तीन
मझिगवां ग्रा. सदस्य दो
रारा ग्रा. सदस्य दो
ब्लाक मतदाता
भरखनी 2050
शाहाबाद 2896
कोथावां 1684
बावन 211
सुबह आठ बजे से शुरू होगा मतदान
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएल भार्गव ने बताया कि 20 दिसंबर को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। जबकि मतगणना 21 दिसंबर को सुबह आठ बजे से ब्लाकों पर होगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना के लिए कर्मी भी तैनात कर दिए गए हैं। प्रत्येक ब्लाक की एक टेबल पर चार मतगणना कर्मी तैनात किए गए हैं। इनमें एक पर्यवेक्षक व तीन मतगणना सहायक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें