फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हकीकत देख दंग रह गए उपनिदेशक, तीन ग्राम सचिव निलंबित

विज्ञापन
महदायनखुर्द में सामुदायिक शौचालय के बारे में जानकारी लेते उपनिदेशक गिरीशचंद्र रजक साथ में डीपी? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। पंचायत राज विभाग के उपनिदेशक ने ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे निर्माण कार्यों की हकीकत परखने के लिए तीन गांवों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सामुदायिक शौचालयों से लेकर पंचायत भवन तक अधूरे मिले। उपनिदेशक ने नाराजगी जताते हुए चार ग्राम सचिवों और एक सफाई कर्मी को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। उपनिदेशक के रुख से विभाग में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

लखनऊ मंडल के पंचायत राज विभाग के उपनिदेशक गिरीशचंद्र रजक ने गुरुवार को सबसे पहले बिलग्राम विकास खंड की ग्राम पंचायत रसूलपुर गोवा के सामुदायिक शौचालय और पंचायत भवन का निरीक्षण किया। सामुदायिक शौचालय अपूर्ण मिला। पंचायत भवन में भी आठ माह से कोई कार्य नहीं हुआ। यहां तैनात ग्राम सचिव धवलचंद्र को निलंबित करने के लिए जिला विकास अधिकारी को उपनिदेशक ने निर्देश दिए हैं। इसके बाद उपनिदेशक ने हरपालपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत पलिया का निरीक्षण किया। यहां सामुदायिक शौचालय अधूरा मिला। गड्ढे खुले पाए गए और पाइप भी टूटा मिला। रंगाई पुताई, शौचालय, विद्युत कार्य और पाइप फिटिंग का कार्य भी अधूरा मिला। इस पर ग्राम सचिव को निलंबित करने के निर्देश उपनिदेशक ने दिए हैं। गांव में दो सफाई कर्मी तैनात हैं।
बुलवाने पर मायादेवी नाम की सफाई कर्मी गैर हाजिर मिली, उन्हें निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं। हरपालपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत महदायनखुर्द का भी निरीक्षण उपनिदेशक ने किया। यहां सामुदायिक शौचालय में दो माह से केयर टेकर तैनात है, लेकिन कभी साफ सफाई तक नहीं की गई। गड्ढे भी अधूरे पाए गए। सफाई सामग्री भी नहीं मिली। पंचायत भवन के निर्माण के लिए बजट होने के बाद भी अभी तक छत नहीं पड़ पाई है। इस पर ग्राम सचिव सर्वेश राणा को निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं। उपनिदेशक ने अहिरोरी विकास खंड की ग्राम पंचायत लोधी का निरीक्षण भी किया। पंचायत भवन की जर्जर स्थिति मिली और सामुदायिक शौचालय के केयर टेकर का भुगतान नहीं किया गया था। इस पर ग्राम सचिव विमल श्रीवास्तव को निलंबित करने का निर्देश दिया है। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी गिरीश चंद्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें