फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानांतरण के विरोध में लिपिकों ने किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। स्वास्थ्य विभाग में लिपिक संवर्ग के तबादलों से उपजा रोष कम नहीं हो रहा है। किए गए स्थानांतरण के विरोध में यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन की स्थानीय शाखा के तत्वावधान में दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया गया। इसके बाद मुख्य चिकित्साधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह और मंत्री राजेश कुमार के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया कि लिपिकीय संवर्ग के तबादले तत्काल प्रभाव से निरस्त किए जाएं। तबादलों की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग के निदेशक को पद से निलंबित करने की मांग भी कर्मचारियों ने की है। राजेंद्र सिंह ने बताया कि शासनादेश में स्पष्ट उल्लेख है कि लिपिकीय वर्ग के कर्मचारियों का समायोजन या स्थानांतरण निकटवर्ती जनपद में ही किया जाए, लेकिन फिर भी कर्मचारियों का उत्पीड़न करने के उद्देश्य से एक हजार किलोमीटर दूर तक तबादले किए गए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने भी एसोसिएशन को समर्थन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें