हरदोई। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अतुल पाठक की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा चौराहा स्थित मिठाई की दुकान पर पहुंच कर खाद्य पदार्थों की जांच की। टीम ने दुकान से बर्फी व खोया के सैंपल लिए।
नगर में टीम आने की खबर मिलते ही कई दुकानदारों ने दुकानों के शटर गिरा दिए। टीम के वापस जाने पर दुकानदारों ने दोपहर बाद दुकानें खोलीं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक ने बताया कि मिलावट की शिकायत पर दुकान से सैंपल लिए गए हैं। दोनों नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं, रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।