फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मनरेगा व अन्य योजनाओं में पैसा नहीं लिया जाता है’

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मल्लावां ब्लाक मुख्यालय में गुरुवार को खंड विकास अधिकारी की ओर से चस्पा की गई एक सूचना दिन भर कर्मचारियों, ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। दरअसल, चस्पा की गई नोटिस में खंड विकास अधिकारी की ओर से लिखा गया है कि मनरेगा व अन्य योजनाओं में किसी भी प्रकार का कोई भी पैसा नहीं लिया जाता है। इस नोटिस के बाद अब तक होते रहे कमीशनबाजी के खेल पर भी खूब चुटकियां ली जा रहीं हैं।
विज्ञापन

बीते दिनों हुए ब्लाक प्रमुख चुनाव में मल्लावां से क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू की पारिवारिक चाची डॉ. गीता निर्विरोध ब्लाक प्रमुख निर्वाचित हुई हैं। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक ब्लाक क्षेत्र के कुछ प्रधानों ने मनरेगा व अन्य योजनाओं में ब्लाक स्तर पर विभिन्न कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा कमीशन मांगे जाने की शिकायत नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख से की। इस शिकायत को संज्ञान में लेकर ब्लाक प्रमुख डॉ. गीता वर्मा ने खंड विकास अधिकारी का प्रभार संभाल रहे मनरेगा उपायुक्त प्रमोद सिंह चद्रौल को निर्देश दे दिए कि किसी भी प्रधान से विकास योजनाओं में कमीशन नहीं लिया जाएगा। अगर किसी कर्मचारी ने प्रधान या किसी लाभार्थी से वसूली की तो कार्रवाई की जाएगी। ब्लाक प्रमुख के निर्देशों के बाद बीडीओ ने नोटिस कार्यालय परिसर में चस्पा करा दी। इससे एक ओर प्रधान खुशी महसूस कर रहे हैं, वहीं चर्चाएं इस बात की भी हैं कि अब तक जो कमीशनखोरी हो रही थी वह आखिर किसके इशारे पर हो रही थी। कुल मिलाकर यहां चस्पा की गई सूचना चर्चा का विषय बनी हुई है।
मनरेगा उपायुक्त और मल्लावां के बीडीओ का प्रभार संभाल रहे प्रमोद सिंह चंद्रौल ने कहा कि पूर्व में भी कहीं कोई कमीशनखोरी नहीं थी। चूंकि कई लोग पहली बार प्रधान बने हैं, इसलिए पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से सूचना चस्पा की गई है। अगर कोई कर्मचारी किसी प्रधान या जन सामान्य से रुपये मांगता है तो उसकी जानकारी सीधे उन्हें दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें