फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 जून तक जारी रहेगी केंद्रों पर गेहूं की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए किसानों के लिए राहत भरी खबर है। शासन ने मंगलवार को खत्म हो गई गेहूं खरीद की अवधि को एक हफ्ते बढ़ा दिया है। नए आदेश के तहत अब 22 जून तक केंद्रों पर गेहूं की खरीद जारी रहेगी। डिप्टी आरएमओ अनुराग पांडेय ने बताया कि सभी केंद्र नए शेडयूल के तहत क्रियाशील रहेंगे। खरीद के साथ गेहूं के सुरक्षित भंडारण के लिए भी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

रबी विपणन वर्ष 2020-21 के तहत जिले में पहली अप्रैल से गेहूं की खरीद जारी है। गेहूं खरीद के लिए इस बार जिले में 122 क्रय केंद्र खोले गए हैं। सोमवार शाम तक जनपद में 122 क्रय केंद्रों पर 32 हजार किसानों से लगभग 16 लाख 55 हजार क्विंटल गेहूं खरीद की जा चुकी है। निर्धारित शेड्यूल के तहत मंगलवार शाम से खरीद बंद होनी थी, लेकिन केंद्रों पर लगातार आवक होने का संज्ञान लेते हुए शासन ने खरीद की अंतिम तिथि एक सप्ताह के लिए बढ़ा दी है। मंगलवार की दोपहर उप्र शासन के संयुक्त सचिव विनोद कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश में कहा है कि गेहूं खरीद जारी रखने के लिए साथ ही केंद्रों पर रखे गए व भंडारित किए गए गेहूं का बेहतर ढंग से संरक्षण भी सुनिश्चित कराया जाए। डिप्टी आरएमओ अनुराग पांडेय ने बताया कि इस संबंध में आदेश प्राप्त हो गए हैं। पहली प्राथमिकता खरीदे गए गेहूं के सुरक्षित भंडारण की है। भंडारण सुनिश्चित कराने के साथ ही केंद्रों को नए शेडयूल में 22 जून तक जारी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें